रायपुर। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे में पहली बार उपग्रह (सेटेलाइट) की मदद से मालगाड़ियों के इंजन दौड़ने लगे हैं। यहां 120 वैगन वाली मालगाड़ी का परिचालन रविवार से नई प्रणाली की मदद से शुरू हुआ। रेलवे ने यह जानकारी सोमवार को दी। नई प्रणाली का उद्घाटन बिलासपुर रेलवे जोन के महाप्रबंधक नवीन टंडन ने किया। उन्होंने प्रायोगिक तौर पर उपग्रह की मदद से चलाई गई मालगाड़ी में डीआरएम राजीव सक्सेना के साथ सिलयारी स्टेशन तक सफर किया।टंडन ने कहा कि भविष्य में अन्य मालगाड़ियों में भी इस प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। फिलहाल प्रायोगिक तौर पर इसे शुरू किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रयोग लोटस वायरलेस कंपनी के माध्यम से किया गया है। यह एक ऐसी कंप्यूटर प्रणाली है, जिसके माध्यम से वायरलेस इंटरनेट से इंजन को ऑपरेट किया जा सकेगा। वर्तमान में रेलवे द्वारा 60 वैगन और 120 वैगन वाली मालगाड़ी का परिचालन किया जा रहा है।
Source link: http://khabar.ibnlive.in.com/news/120156/9