Showing posts with label Mono Rail News. Show all posts
Showing posts with label Mono Rail News. Show all posts

Wednesday, 14 May 2014

Mono Rail passanger face trouble (मोनो के मुसाफिरों को न पानी, न टॉइलेट्स)

Mono-Railमुंबई जैसे इंटरनैशनल शहर में अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन के मुसाफिरों को मेट्रो स्टेशनों पर न पीने का नसीब है और न ही टॉइलेट्स। लगभग 80 सीढ़ी चढ़कर ऊपर पहुंचने के बाद मोनो स्टेशन पर लगा वॉटर कूलर पानी न पीने की हिदायत वाला पेपर चिपकाए मुंह चिढ़ा रहा है। इन स्टेशन्स पर सामान्य यात्रियों के लिए टॉइलेट ना होने से भी काफी परेशानी हो रही है। मोनो के रेकॉर्ड के मुताबिक रोजाना 2000 से 3000 लोग मोनो रेल से सफर करते हैं। अलावा इसके मोनो रेल स्टेशनों पर काम करने वाले 500 सुरक्षारक्षक भी रोज बिना इन आवश्यक नागरिक सुविधाओं के ड्यूटी कर रहे हैं।


हमें अभी तक पानी ना मिलने की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसी कोई शिकायत आएगी, तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे।
- रमेश बांबले, चीफ इंजिनियर (हायड्रोलिक्स), बीएमसी

हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि ऐसा कुछ है तो उसे हल किया जाएगा।
- दिलीप कवठकर, जॉइंट. प्रॉजेक्ट डायरेक्टर (पीआर), एमएमआरडीए

पानी क्यों नहीं आ रहा है, यह हम देख रहे हैं। टॉइलेट तो नहीं है। हां, इमर्जेंसी में लोग स्टाफ टॉइलेट्स का उपयोग कर सकते हैं।
- पी. आर. के. मूर्ति, चीफ, ट्रांसपोर्ट ऐंड कम्युनिकेशन डिविजन, एमएमआरडीए


Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/metro/mumbai/power-road-and-water/mono-passanger-face-troubles/articleshow/35122008.cms

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner