रेल विभाग की उदासीनता के कारण मध्य प्रदेश के रीवा से मालगाड़ी में लोड किए गए 51 हजार बोरा जेपी सिमेंट में से लगभग 2100 बोरा सिमेंट चोरी होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस बावत सिमेंट व्यवसाई राजेश कुमार सिंह तथा राजीव सर्राफ ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान शिव इंटरप्राइजेज के नाम से सात जनवरी 2015 को मध्य प्रदेश के रीवा से 51 हजार 500 बोरा सिमेंट मालगाड़ी में लोड कर मधेपुरा भेजा गया था। मालगाड़ी रविवार को दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन पहुंची। गाड़ी पहुंचते ही कर्मचारियों ने देखा की मालगाड़ी के कई वैगनों का सील टूटा हुआ है तथा उससे सिमेंट का बोरा निकला हुआ है।
2100 बोरा सिमेंट चोरी होने का सनसनीखेज मामला
No comments:
Post a Comment
For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in