Saturday, 10 January 2015

जल जमाव से रेल यात्रियों को पूरी तरह मुक्ति मिल गई




जल जमाव से रेल यात्रियों को पूरी तरह मुक्ति मिल गई


पलवल रेलवे स्टेशन के टिकट बु¨कग केंद्र के सामने बारिश के दिनों में होने वाले जल जमाव से रेल यात्रियों को पूरी तरह मुक्ति मिल गई है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के सौंदर्यीकरण के तहत सबसे पहले इसी समस्या को दूर किया है। टिकट बु¨कग केंद्र के सामने बनी झील को पाटकर उस पर टाइलें लगा दी हैं।


रेलवे स्टेशन पर टिकट बु¨कग केंद्र के सामने हलकी सी बूंदाबांदी के बाद ही काफी पानी जमा हो जाता था। जल जमाव के कारण रेल यात्रियों को स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए पानी के बीच से ही होकर गुजरना पड़ता था। दैनिक रेल यात्रियों ने इस समस्या की बाबत कई बार स्टेशन के मुख्य द्वार पर और प्लेटफार्म पर विरोध प्रदर्शन किया था। पिछले दिनों जब डिवीजनल रेलवे प्रबंधक पलवल रेलवे स्टेशन आए थे, तब भी उनके समक्ष इस समस्या को रखा गया था।


Click Here for Read Complete News



No comments:

Post a Comment

For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner