जैसे ही गाड़ी न्यूटाउन से चली, शेर सिंह को हार्ट अटैक आ गया। अन्य यात्रियों ने उन्हें फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया और स्टेशन प्रंधबन को इस बारे में सूचित किया। अस्पताल ले जाने के लिए जीआरपी से एंबुलेंस मांगी तो पता चला कि एंबुलेंस मुजरिमों की पेशी पर लेकर गई है। एंबुलेंस के अभाव में 30 मिनट तक पेड़ के नीचे शेर सिंह तड़पते रहे।
बाद में स्टेशन मैनेजमेंट ने ऑटो में यात्री को लिटाकर बीके अस्पताल तक पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बारे में रेलवे की डिस्पेंसरी में तैनात मेडिकल स्टाफ को सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे बल्कि दो स्टाफ नर्स को भेज दिया। नर्स ने सिर्फ एक ब्लड सैंपल लेकर बीके अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
Click Here for Read Complete News
एक बार फिर रेल यात्री को जान गंवानी पड़ी
No comments:
Post a Comment
For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in