Friday, 9 January 2015

लोकल सर्किल नामक सोशल मीडिया के जरिए रेलवे को बेहतर बनाने का अभियान




लोकल सर्किल नामक सोशल मीडिया के जरिए रेलवे को बेहतर बनाने का अभियान



वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते लोकल सर्किल नामक सोशल मीडिया के जरिए रेलवे को बेहतर बनाने का अभियान शुरू किया गया है। इतने कम वक्त में 65,000 से अधिक लोगों ने रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम की खामियां व सुधार करने के विचार पोस्ट किए हैं। जनता की सबसे अधिक शिकायत इस बात की है कि टिकट बुकिंग के समय आईआरसीटीसी की वेबसाइट बहुत धीमी होती है। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए वेबसाइट पर लॉगिंन करना असंभव है। ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने की प्रक्रिया काफी लंबी है। कई बार टिकट बुकिंग नहीं होने के बावजूद बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं


पैसेंजर रिजर्वेश सिस्टम (पीआरएस) में विकलांग, बुर्जुग, महिलाओं को लोअर बर्थ के स्थान पर अपर बर्थ दी जाती है। एडवांस तकनीक होने के बावजूद आज भी प्लेटफार्म टिकट स्टेशन काउंटरों पर खरीदने पड़ते हैं। इसे ऑनलाइन नहीं बनाया जा सका।




No comments:

Post a Comment

For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner