Saturday, 10 January 2015

इलाहाबाद में माघ मेला शुरू, पैसेंजर ट्रेन लगभग एक पखवाड़े से बंद




इलाहाबाद में माघ मेला शुरू, पैसेंजर ट्रेन लगभग एक पखवाड़े से बंद


 


कानपुर से इलाहाबाद तक जाने वाली (एयूसी ट्रेन) पैसेंजर ट्रेन का संचालन ठप है. इससे इलाहाबाद के संगम में चल रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. श्रद्धालुओं ने ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग की है.


भारतीय रेल ने इलाहाबाद से कानपुर के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को लगभग एक पखवाड़े से बंद कर रखा है. उधर इन दिनों इलाहाबाद में माघ मेला शुरू हो गया है. इसमें भारी संख्या में जनपद के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं. इनमें अधिकांश इसी ट्रेन से जाते हैं. इस बार उक्त ट्रेन के न चलने से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मात्र एक ट्रेन ऊंचाहार एक्सप्रेस चल रही है, उसी में यात्री किसी तरह भूसे की तरह भरकर यात्रा करने को मजबूर हैं. इतना ही नहीं उन्हें इसके एवज में अधिक किराया भी भुगतना पड़ता है. इस क्षेत्र से इलाहाबाद के लिए सीधे कोई साधन की व्यवस्था नहीं है.


Click here for read more news



No comments:

Post a Comment

For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner