Saturday, 10 January 2015

रेलवे में एफडीआई की कोई जरूरत नहीं है-एनएफआईआर




रेलवे में एफडीआई की कोई जरूरत नहीं है-एनएफआईआर


नागपुर में एनएफआईआर की सहयोगी इकाई मध्य रेलवे मजदूरसंघ के क्षेत्रीय सम्मेलन के मौक पर राघवैया ने पत्रकारों से अलग से बातचीत में कहा कि रेलवे में एफडीआई की सरकारी योजना रेलवे यूनियनों को कतई स्वीकार्य नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और सरकार ने बात नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार यदि रेलवे के विकास कार्यो के लिए पैसा जुटाना चाहती है तो वह रेल कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से पैसा उधार ले सकती है और बाद में किश्तों में उसे चुका सकती है। चाहे तो वह कर्मचारियों की तनख्वाह से भी पैसा ले सकती है। हम सबकुछ करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए एफडीआई का रास्ता चुना गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner