मेट्रो स्टेशनों से साइकल किराए पर ले सकेंगे – नई योजना
दिल्ली मेट्रो रेल ने आज पहली बार ऐसी साइकिल शुरू की है जिसे सॉफ्टवेयर के जरिए से मॉनीटर किया जा सकेगा। इस योजना को ”पब्लिक साइकल शेयरिंग” का नाम दिया गया है और इसमें यात्री अपने निवास के क्षेत्र से साइकल किराए पर ले सकेंगे और नजदीकी मेट्रो स्टेशन तक जा सकेंगे और फिर वे अपने गंतव्य पर उतर कर नजदीकी स्थानों में जाने के लिए दोबारा मेट्रो स्टेशनों से साइकल किराए पर ले सकेंगे।
इस अनुभव को और अधिक सुविधा जनक बनाने के लिए ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर लगाया गया है, ताकि साइकल लेने वाले लोग कई गंतव्यों पर साइकिलों का उपयोग रिचार्ज करने योग्य स्मार्ट कार्ड की सहायता से कर सकें। यात्रा के अपडेट के साथ चार्ज करने के विवरण लोगों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे।
Click here for Read Complete news
मेट्रो स्टेशनों से साइकल किराए पर ले सकेंगे - नई योजना
No comments:
Post a Comment
For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in