रेलवे कंट्रोल ने 11 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 40 मिनट का ब्लॉक दिया
पीडब्लूआइ एके मिश्र, लोको पायलट ओमप्रकाश टीम के साथ गुरुवार की दस बजे मीरानपुर कटरा-बिलपुर रेलवे स्टेशन के बीच पहुंच गए। रेलवे कंट्रोल ने 11 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 40 मिनट का ब्लॉक दिया। इस दौरान टीआरटी मशीन से पांच सौ मीटर रेल पटरी बदली गई। जिसके चलते दिल्ली पैसेंजर, त्रिवेणी एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, आदि ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया था। इधर त्रिवेणी एक्सप्रेस को सूचना पट पर आधा घंटा लेट दर्शाया गया था। यात्री समय पूरा हो जाने पर पूछताछ कार्यालय पर गए तो बाबू ने बताया कि ब्लॉक है, इस लिए ट्रेन लेट आएगी। इस दौरान यात्रियों की महिला बाबू से नोकझोंक हुई। यात्री काफी परेशान रहे।
Click here for Read Complete News
रेलवे कंट्रोल ने 11 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 40 मिनट का ब्लॉक दिया
No comments:
Post a Comment
For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in