जीएम ने सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण शुरू कर दिया
तय कार्यक्रम के तहत शाम को जीएम स्टेशन पहुंचे। इस दौरान डीआरएम देबराज पंडा, डीसीएम कोआर्डिनेशन रविश कुमार सिंह से लेकर मंडल के सारे अधिकारी मौजूद थे। जीएम ने सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण शुरू कर दिया। इस बीच जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंचे, उनकी नजर रेल लाइन पर पड़ी। इस लाइन की हालत बदतर थी। कई जगहों से स्लीपर टूटे हुए थे, तो पटरी से कई रेल क्लिप निकल गए थे। इतना ही नहीं किनारे के तरफ पानी भरा हुआ था। इस पर वे भड़क गए और वजह पूछना शुरू कर दिया। तब यह बात सामने आई कि प्लेटफार्म एक की तरह इसमें वाशिंग एप्रोन को लेकर तकनीकी खामियां है। ड्रेनेज सिस्टम में फेल हो चुका है। इंजीनियरिंग विभाग ने इस लाइन को सुधारने की जानकारी दी, लेकिन इसके लिए बजट और दूसरी बड़ी समस्या ब्लॉक मिलने में आ रही दिक्कतों को बताया। इस पर उन्होंने कहा कि इस लाइन को जितनी जल्दी हो सुधारा जाए, ब्लॉक को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
जीएम ने सभी प्लेटफार्म का निरीक्षण शुरू कर दिया
No comments:
Post a Comment
For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in