रीवा,सतना, कटनी एवं अन्य स्टेशनों में विद्युतीकरण
रीवा से चलने वाली ट्रेनें वर्ष 2018 तक बिजली से चलने लगेंगी। इसके लिए रेलवे ने तैयारी कर ली है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेल ट्रैक के विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस प्रस्ताव को हरी झण्डी मिल गई है। इसके लिए 811 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। विद्युतीकरण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये क्षेत्र होंगे लाभान्वित
जानकारी के मुताबिक स्वीकृत बजट से न सिर्फ रीवा बल्कि मैहर, सतना एवं अन्य स्टेशनों में भी विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। जिससे चलने वाली ट्रेन बिजली द्वारा पटरी पर दौड़ेगी। रेलवे मण्डल के इस निर्णय से विंध्य क्षेत्र भी लाभान्वित होगा। जिसमें रीवा, सतना दो प्रमुख स्टेशनों को लाभ मिलेगा।
रीवा,सतना, कटनी एवं अन्य स्टेशनों में विद्युतीकरण
No comments:
Post a Comment
For Get Immediate Reply Post Comment on www.irctcnews.in